WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

1 January 2023 Daily Current Affairs In Hindi PDF Download

1 January 2023 Daily Current Affairs In Hindi PDF Download

1 January 2023 Daily Current Affairs In Hindi PDF Download:-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Daily Current Affairs पढ़ना बहुत जरूरी हो गया है | केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर नई भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाती है | जिसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन एक्जाम लिया जाता है | प्रतियोगी परीक्षाओं के एग्जाम मैं कई विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं | जिनमें डेली करंट अफेयर्स का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है | इस पोस्ट में 1 January 2023 Daily Current Affairs इंडिया और राजस्थान लेवल के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा की जाएगी |

इसके साथ ही Today Current Affairs Hindi में स्टैटिक जीके तथा आज के दिन के इतिहास(Today in History) पर भी चर्चा की जाएगी | 1 January 2023 Daily Current Affairs In Hindi PDF Download के माध्यम से आप यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे, दिल्ली पुलिस आदि भर्तियों के साथ-साथ राजस्थान में होने वाली सभी भर्तियों जैसे आरपीएससी, राजस्थान पटवारी, ग्राम सेवक तथा अन्य सभी बड़ी भर्तियों की तैयारी कर सकते हैं |

1 January 2023 Daily Current Affairs In Hindi PDF Download

Today India Current Affairs

प्रश्न 1. हाल ही में फुटबॉल खिलाड़ी पेले निधन हो गया है वह किस देश से संबंधित थे?

उत्तर. ब्राजील

  • पेले ने अपने 21 साल के कैरियर में कुल 1281 गोल किए जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है|
  • उन्होंने अपने देश के लिए कुल 92 मैचों में 77 गोल किए|
  • पहले ने 1958 ,1962 और 1970 में विश्व कप जीतने में सफलता प्राप्त की|

प्रश्न 2. इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में किसने रिकॉर्ड छठी बार शपथ ली है?

उत्तर. बेंजामिन नेतनयाहू

  • इजराइल में पिछले 4 सालों में 5 बार आम चुनाव हुए हैं पांचवी बार में बेंजामिन नेतनयाहू की पार्टी ने अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई है |
  • बेंजामिन नेतनयाहू की पार्टी को कुल 64 सदस्यों का समर्थन मिला है|
  • इजरायल की संसद को नेसेट कहते हैं
  • बेंजामिन नेतन्याहू ने यायर लाफिड का स्थान लिया है

प्रश्न 3. ब्रह्मोस मिसाइल का किस विमान से परीक्षण किया गया है?

उत्तर. सुखोई

  • ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज 400 किलोमीटर है|
  • इसका परीक्षण बंगाल की खाड़ी में किया गया है|
  • इस परीक्षण में वायु सेना, भारतीय नौसेना, डीआरडीओ(DRDO), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL), तथा ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने मिलकर किया|

प्रश्न 4.ICC-20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में भारत की तरफ से किसे नॉमिनेट किया गया है?

उत्तर. सूर्यकुमार यादव

  • ICC के द्वारा वर्ष 2022 के लिए महिला T20 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में स्मृति मंधाना को नॉमिनेट किया गया है|
  • अर्शदीप सिंह, यात्रिका भाटिया, रेणुका सिंह आदि को 2022 के लिए इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट किया गया है|

प्रश्न 5. भारतीय सेना में इंजीनियर-इन-चीफ किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर. अरविंद वालिया

  • लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह के स्थान पर भारतीय सेना के अगले engineer-in-chief नियुक्त किए गए हैं|
  • लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं|

1 January 2023 Daily Current Affairs In Hindi

प्रश्न 6. मांगदेछू जल विद्युत परियोजना किस देश को सौंपी गई है?

उत्तर. भूटान

  • भारत सरकार ने इस परियोजना के निर्माण के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की है|
  • मांगदेछू जल विद्युत परियोजना को हाल ही में भूटान में ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन(DGPC) को सौंपी गई है|

प्रश्न 7. राजीव Badyal को किस देश की राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद सलाहकार समूह में शामिल किया गया है?

उत्तर. अमेरिका

  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीय अमेरिकी राजीव बड़ीयाल को राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद के UAG में नामित किया है|
  • कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाली पहली महिला है|
  • जिन्हें 2020 में उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया था|

प्रश्न 8. वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 2019 की तुलना में 2021 में भारत में सड़क दुर्घटना में कितने प्रतिशत की कमी आई है?

उत्तर. 8.1%

  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में सड़क दुर्घटनाओं में 8.1 प्रतिशत की कमी आई है, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है|

प्रश्न 9. मनरेगा के अंतर्गत 15 दिसंबर 2022 तक भारत में कुल कितने परिवारों को रोजगार मिला है?

उत्तर.11.37 करोड़

  • ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार कुल किए गए कार्य देशों में महिलाओं का योगदान 56.19 प्रतिशत है
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 23 अगस्त 2005 को भारतीय संसद द्वारा पारित किया गया था लेकिन इसे 6 फरवरी 2006 को लागू किया गया |
  • केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री-गिरिराज सिंह

प्रश्न 10. इंटरपोल की 90वी महासभा की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

उत्तर. भारत

New RecruitmentsAdmit CardResults

राजस्थान करंट अफेयर्स टुडे पीडीएफ डाउनलोड:-

1 January 2023 Daily Current Affairs In Hindi PDF Download

प्रश्न 1. हाल ही में विमोचन राजस्थानी पुस्तक “उमरदान लालस” के रचनाकार कौन है?

उत्तर. डॉक्टर गजे सिंह राजपुरोहित

प्रश्न 2. हाल ही में बाघ T-24 की मृत्यु किस बायोलॉजिकल पार्क में हुई है?

उत्तर. सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, उदयपुर

प्रश्न 3. हाल ही में राजस्थान के किस सांसद को केंद्रीय संयुक्त संसदीय समिति (जल विश्वास प्रशासन प्रावधान विधेयक 2022) का अध्यक्ष बनाया गया है?

उत्तर. पीपी चौधरी (पाली)

प्रश्न 4. जयपुर में आयोजित 41 वी नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में राजस्थान ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर. रजत पदक

  • जयपुर में आयोजित 41 वी नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में दिल्ली एम्स ने गोल्ड तथा हरियाणा ने कांस्य पदक जीता है|

प्रश्न 5. घर से दूर मतदाताओं को वोट देने के लिए कौन सी प्रणाली शुरू की जाएगी?

उत्तर.REVM(रिमोट इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन)

प्रश्न 6. हाल ही में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार का बजट सत्र कब से शुरू करने की मंजूरी प्रदान की है?

प्रश्न 7. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी रोड एक्सीडेंट्स इन इंडिया 2021 की नई रिपोर्ट के अनुसार सड़क हादसों में राजस्थान का कौनसा स्थान है?

उत्तर. 10 वा स्थान

टुडे करंट अफेयर्स इन हिंदी की PDF पाने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें, टेलीग्राम ग्रुप का LINK के नीचे दिया गया है|

Join Telegram Click Here
Join WhatsappClick Here

Leave a Comment