WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Rajasthan Congress Candidate List 2023 Released | राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी, बड़े दिग्गजों को मिला मौका.

Rajasthan Congress Candidate List 2023 Released | राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी, बड़े दिग्गजों को मिला मौका: राजस्थान में कांग्रेस के द्वारा पहले और दूसरी लिस्ट पहले ही जारी कर दी गई थी, इसके बाद से ही कांग्रेस कैंडिडेट की तीसरी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार था. वह इंतजार भी आज समाप्त हो चुका है. इसके पश्चात राजस्थान में कांग्रेस द्वारा तीसरी लिस्ट 26 अक्टूबर 2023 को जारी की गई. राजस्थान में 6 नवंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है. इसके बाद 9 नवंबर 2023 तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर 2023 को आयोजित होने जा रहा है. जिसके लिए परिणाम 3 दिसंबर 2023 को जारी किए जाएंगे |

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है. कांग्रेस की तीसरी सूची में एक मंत्री और 11 विधायकों को शामिल किया गया है. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 33 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों को शामिल किया था. कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए 200 सीटों में से 95 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी का नाम तीसरी सूची में भी नहीं आया है

Rajasthan Congress Candidate List 2023 Released 1st List (कांग्रेस की पहली लिस्ट)

कांग्रेस के द्वारा पहली लिस्ट 21 अक्टूबर 2023 को जारी की थी. जिसमें 33 उम्मीदवारों को शामिल किया गया था. इनमें से 32 नाम को फिर से मौका दिया गया है जबकि अलवर जिले की मुंडावर विधानसभा से ललित यादव का नाम. नया था.

कांग्रेस की पहली लिस्ट यहां से देखें: Click Here (1st List)

Rajasthan Congress Candidate 2nd List 2023 (कांग्रेस की दूसरी लिस्ट)

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के साथ 12 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी. इसमें से 36 विधायकों को फिर से मौका दिया गया है और 5 निर्दलीय विधायकों को भी शामिल किया गया है.

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट यहां से देखें: Click Here (2nd List)

Rajasthan Congress Candidate 3rd List 2023 (कांग्रेस की तीसरी लिस्ट)

कांग्रेस की तीसरी सूची 26 अक्टूबर 2023 को जारी की गई. जिसमें 19 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है. इसमें बसपा विधायकों को टिकट मिला है. और इसमें बीजेपी से कांग्रेस में आई शोभा रानी कुशवाहा का नाम भी शामिल है. शोभा रानी कुशवाहा को धौलपुर से चुनावी मैदान में उतर जाएगा. सहाड़ा से उपचुनाव में जीती गायत्री त्रिवेदी का टिकट काट दिया है. गायत्री त्रिवेदी की जगह उनके देवर राजेंद्र त्रिवेदी को उम्मीदवार बनाया गया है.

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट यहां से देखें: Click Here (3rd List)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Leave a Comment